
IMD Regional Centre Lucknow Yogi Adityanath
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (IMD Lucknow) का उन्नयन कर रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर स्थापित किया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह के साथ आज इसका उद्घाटन किया। योगी ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि इस केंद्र के स्थापित हो जाने के बाद अब उत्तर प्रदेह्स की जनता को खासकर किसानों को मौसम की और सटीक जानकारी मिल सकेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब लखनऊ भी मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के एक रीजनल सेंटर के रूप में अपने आप को स्थापित कर रहा है। यह उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के माध्यम से ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा मौसम विभाग यदि उत्तर प्रदेश पर केन्द्रित कोई सेटेलाईट स्थापित करता है तो उसके लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, राज्य सरकार पूरी मदद के लिए तैयार है।
उदाहरण देकर योगी ने समझाया तकनीक का लाभ
मौसम विभाग ने कहा कि 12 साल पहले तो मौसम विभाग जो भविष्यवाणी करता था उसका उल्टा ही होता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सरकार आने के बाद विभाग ने बहुत तरक्की की है आज हमारे मौसम वैज्ञानिक आधुनिक उपकरणों की मदद से सटीक जानकारियां दे पा रहे हैं जिसका लाभ भी कई बार देखने को मिला है, उन्होंने कहा पिछले दिनों 13 मई को आधी तूफ़ान आया जिससे काफी जनधन हानि हुई मैंने बैठक ली और पूछा कि अर्ली वार्निंग सिस्टम का क्या हुआ ? तो मालूम चला वो तो ठीक है लोकल प्रशासन की कमी है तो सबको निर्देश दिए जिसका परिणाम ये हुआ कि जब फिर ऐसे हालात बने तो तीन घंटे पहले ही मोबाइल पर मौसम अलर्ट पहुंच गया।
मौसम की सटीक जानकारी से होगा जनता को लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा मौसम चक्र में करीब एक महीने का अंतर आया है इससे खाद्यान का संकट आ सकता है हमें प्रकृति का दोहन अपने स्वार्थ के लिए किया है यदि इस दोहन को कम कर दें और प्रकृति का उपयोग जरुरत के हिसाब से करें और मौसम विभाग की सटीक जानकारी मिल जाये तो हम किसान को होने वाली क्षति से बचा सकते हैं। अब जब यहाँ रीजनल सेंटर खुल रहा है तो उसका लाभ उत्तर प्रदेश को होगता ये देश का सबसे बसे बड़ी आबादी वाला राज्य है, यहाँ सबसे उपजाऊ भूमि है।
Meteorology के Regional Centre का बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को प्राप्त होगा… pic.twitter.com/sW1qqYYVUk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 8, 2026
मौसम विभाग के द्वारा जो भी अन्य कार्यक्रम यूपी के अंदर लागू होंगे,
उसके लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, राज्य सरकार पूरी मदद के लिए तैयार है… pic.twitter.com/6zub18vb1w
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 8, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

