सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सनातन सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग विकास के धुर विरोधी हैं, विरासत के विरोधी हैं, गांव और गरीब के विरोधी हैं, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के तो जन्मजात विरोधी हैं, इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Yogi Adityanath inaugurates development project Barabanki

Yogi Adityanath inaugurates development project Barabanki

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी पहुंचे उन्होंने वहां 542 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, उन्होंने बाराबंकी के विकास में अवरोध के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों को दोषी ठहराया और निशाना साधा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा आज सोमवार का दिन है और यहाँ भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर अंतःकरण को आनंद की अनुभूति हुई है, ये विरासत आपके पास है कितने भाग्यशाली हैं आप कि बाराबंकी को भगवान लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों पर मंदिर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये कहा कि इनकी आस्था मंदिर में कभी नहीं रही लेकिन मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने भारत की विरासत के प्रतीक, बाराबंकी की पहचान ‘भगवान लोधेश्वर महादेव मंदिर’ के कॉरिडोर के लिए भी धनराशि स्वीकृत कर दी है।

योगी ने कहा जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही कार्यों को आगे बढ़ाती है विरासत सनातन धर्म की पहचान है, इसी विरासत के संरक्षण के लिए समय समय पर महापुरुषों ने योगदान दिया, उन्होंने कहा जिस भी महापुरुष ने देश के लिए योगदान दिया है सनातन के लिए योगदान दिया है हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें सम्मान दें , उनके योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराएँ क्योंकि सनातन की मजबूत नीव पर ही सनातन निर्भर करेगा, याद रखिये सनातन सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं और यदि सनातन के ऊपर कोई खतरा आयेगा तो कोई बच नहीं पायेगा।

योगी ने कहा बांटने वाली पार्टियों से सावधान रहना है 

योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो बांटने वाले लोग हैं, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के लोग हैं याद करना जब आप पर कोई संकट आता है तो इनकी बोलती बंद हो जाती है , सबके मुंह सिल जाते हैं यही कारण है कि पैसा आपका लेकिन वो पैसा खर्च होता था कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाने के नाम पर, महादेव के लिए पैसा नहीं मिलता था। योगी ने कहा कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाना और कांवड़ यात्रा, रामनवमी की शोभा यात्रा व जन्माष्टमी पर प्रतिबंध ही कांग्रेस और सपा के लिए ‘धर्मनिरपेक्षता’ का मानक था। हमें ऐसी धर्मनिरपेक्षता को उखाड़-फेंककर सनातन की सुदृढ़ भूमि पर एक सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना पड़ेगा।

सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा 

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है, हमने पहले दिन ही कह दिया था कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के गरीब, दलित, वंचित, किसान, महिला सहित समाज के प्रत्येक तबके के लिए कार्य करेगी, पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास को हमने जमीनी धरातल पर उतारा है लेकिन हमने ये भी कहा है कि कोई उपद्रव करेगा बेटी और व्यापारी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसके लिए या तो जेल जगह होगी या फिर जहन्नुम जगह होगी तीसरी कोई जगह उसके लिए नहीं होगी।

15,200 करोड़ में नहीं 11,800 करोड़ में बना दिया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 

योगी ने कहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हमने बनवाया, इसका शिलान्यास समाजवादी पार्टी ने भी किया था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ, हमारी सरकार ने मालूम किया तो जमीन ही नहीं थी, जमीन का आवंटन हुआ फिर टेंडर हुआ फिर एक्सप्रेस बनकर तैयार हुआ लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसके लिए 15,200 करोड़ का टेंडर किया था लेकिन हमने इसे 11, 800 करोड़ में बना दिया ये सपा की डकैती थी। ऐसे समाजवादी पार्टी के लोग आपके पैसे को लूटते थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सनातन सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर साधा निशाना