UP में अब इस जगह का नाम बदलने की तैयारी, सीएम योगी बोले- “मुस्तफाबाद नहीं, अब कबीरधाम रख दो इसका नाम”

योगी ने कहा संत कबीरदास जी ने अपनी बेबाक वाणी के माध्यम से निर्गुण भक्ति की ऐसी सशक्त धारा प्रवाहित की, जिसने सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार किया।
CM Yogi Adityanath, Kabirdham Ashram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम बदलने की श्रंखला में अब एक गाँव का नाम बदलने की बात कही है, वे आज एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे यहाँ उन्होंने मुस्तफाबाद गाँव के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद कहा अब इसका नाम कबीरधाम होना चाहिए, हम जल्दी ही इसपर काम शुरू करेंगे।

लखीमपुर खीरी जनपद में कबीर धाम आश्रम में आयोजित स्मृति जन्मोत्सव मेला-2025 में आज मुख्यमंत्री योगी राष्ट्रीय संत  असंग देव के साथ शामिल हुए , उन्होंने संत कबीरदास को याद करते हुए कहा उनका प्रसिद्द दोहा ..गुरु गोविन्द दोनों खड़े …सुनाते हुए कहा  कि गुरु का जीवन में क्या महत्व है, यह कबीरदास जी ही हमें बताते हैं।

योगी ने कहा काशी की धरती पर जन्म लेने वाले संत कबीरदास अपने अंतिम समय में मगहर आ गए थे उन्होंने कहा मगहर के बारे में मान्यता थी कि यहाँ कोई मरता है तो उसे नरक मिलता है इसलिए वे मगहर गए और उस पाखंड पर प्रहार किया जो स्वर्ग और नरक के बारे में बनाया गया था लोगों की मान्यता थी की काशी में मरने पर स्वर्ग मिलेगा और मगहर में मरने पर नरक मिलेगा, आज आप देखिये मगहर में अमन चैन है खुशहाली है संत कबीरदास की समाधि है।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने मगहर में कबीर पीठ की स्थापना कर और शोध केंद्र बनाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इसका शिलान्यास किया,  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इसमें शामिल हुए, योगी ने जब हम कर्मों को प्राथमिकता ना देकर उन मान्यताओं पर विश्वास कर लेते हैं तो सफल नहीं होते।

योगी ने की पीएम मोदी की तारीफ 

योगी ने कहा भारत एक मात्र ऐसा देश है जिसने अपनी पूरी आबादी के लिए वैक्सीन की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई और जरूरतमंद को मुफ्त राशन भी यहाँ की सरकार दे रही है भारत एक मात्र देश हैं जहाँ 50 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले रहे हैं ये काम 2014 के पहले भी हो सकता था लेकिन नहीं हुआ क्योंकि तब सरकार के मन में एय भाव नहीं था।

योगी ने UPA सरकार पर किया प्रहार 

योगी बोले उस समय तो हिन्दू आस्था को अपमानित करना , भारत को अपमानित करना भारत और भारतीयता को कोसना ही और देश के खजाने को लूटना ही सत्ता में बैठे उन लोगों का काम था, 2014 में जब पीएम मोदी आये तो भारत में समृद्धि भी आई और गरीब महिला किसान युवा सबके लिए कल्याणकारी योजनाये भी बनीं।

मुस्तफाबाद नहीं, अब कबीरधाम होगा इसका नाम

योगी ने कहा जरा सोचिये जब मैं यहाँ आया तो मैंने इस गाँव के बारे में पूछा तो बताया गया कि गाँव का नाम है मुस्तफाबाद, मैंने पूछा कितनी मुस्लिम आबादी रहती है यहाँ तो बताया गया कि एक भी नहीं तो हमने कहा अब ये नाम बदलना चाहिए मुस्तफाबाद नहीं, कबीरधाम इसका नाम रख दो, हम यहाँ से प्रस्ताव मंगाएंगे और फिर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews