सीएम योगी ने 107 स्टार्टअप्स और 9 इनक्यूबेटर्स को प्रोत्साहन राशि , बोले- नया यूपी’ अब रुकने वाला नहीं है

योगी ने कहा यदि भारत के अन्दर स्टार्टअप तुलना यूपी से करें तो हमारी हिस्सेदारी एक बटा 10 है जबकि आबादी के हिसाब से हम एक बटा 6 हैं , हमें देश के कुल स्टार्टअप अक 20 प्रतिशत होना चाहिए इसके लिए मिलजुलकर प्रयास जरूरी है।
CM Yogi distributes UP startup policy incentives in Lucknow

CM Yogi distributes UP startup policy incentives in Lucknow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ रुपये से अधिक एवं 9 इनक्यूबेटर्स को 1.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026’ पुस्तिका का विमोचन एवं ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ का शुभारंभ भी हुआ। साथ ही, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र का वितरण व भारत इनोवेट्स में चयनित प्रदेश के स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया।

योगी ने कहा डबल इंजन सरकार में ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’, देश की सबसे तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है, अब ये पीछे हटने वाला नहीं है यूपी अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और नए प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करा रही है मुझे पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर आप सभी उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे।

2017 के पहले यूपी में 20 स्टार्टअप थे जो बढ़कर 24000/- हो गए हैं 

योगी ने कहा स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत में पिछले 12 वर्षों में भारत में बड़ा बदलाव हुआ है और उत्तर प्रदेश भी इसमें पीछे नहीं रहा , यहाँ भी पिछले 9 वर्षों में व्यापक स्तर पर बदलाव हुआ, उन्होंने कहा 2014 से पहले भारत में मात्र 500 स्टार्सअप थे जो आज बढ़कर ढाई लाख से ऊपर पहुंच गई है, योगी ने कहा उत्तर प्रदेश की बात करें तो 2017 में हमारी सरकार के आने से पहले यूपी में कुल 120 स्टार्टअप थे जो अब बढ़कर पिछले 9 वर्षों में 24000/- हो गई है।  योगी ने कहा यूपी देश की सबसे ज्यादा आबादी का प्रदेश है ये सबसे बड़ी यंग वर्कफोर्स वाला प्रदेश है, यहाँ के स्टार्टअप अब युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे हैं।

विश्वविद्यालयों में रिसर्च एक्टिविटीज हेतु अलग से फंड उपलब्ध करवाया जा रहा है 

योगी ने कहा मेरे पास  जब भी किसी IIT, IIM या अन्य उच्च शिक्षण संस्थान से कोई प्रस्ताव आया तो मैंने अधिकारियों से कहा कि इनकी मदद करना चाहिए इनको फंड उपलब्ध करवाना चाहिए, सहयोग करना चाहिए, प्रोत्साहित करना चाहिए, मैंने शिक्षण संस्थानों से कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान केवल परंपरागत पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, इनोवेशन और R&D के लिए आपको एक बेहतरीन माहौल तैयार करना होगा, हमारी सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों में रिसर्च एक्टिविटीज हेतु अलग से फंड उपलब्ध करवाया है, जो रिसर्च एक्टिविटी को आगे बढ़ा सके।

जो यूपी बॉटम थ्री में था आज देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में से एक बन चुका है

मुख्यमंत्री ने कहा 2017 के पहले उत्तर प्रदेश देश में बीमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता था, बॉटम थ्री में यूपी की गिनती होती थी आज उसी उत्तर प्रदेश देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में से एक बन चुका है। पिछले 9 वर्षों में हमने यूपी की इकोनॉमी को तीन गुना करने में सफलता हासिल की है प्रति व्यक्तिआय को तीन गुना करने में सफलता हासिल की, महिलाओं की भागीदारी को तीन गुना करने में सफलता हासिल की, बड़े उद्योग जो 12000 थे आज तीन गुना हो गए हैं ये हैं यानि ये नया यूपीअब पीछे हटने वाला नहीं है रुकने वाला नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews