
Yogi Adityanath PRD Program Gorakhpur
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में PRD प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वहीं से ही लखनऊ में 23 करोड़ रुपये लागत की बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और हर विपरीत परिस्थिति में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने वाले प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों का सेवाभाव और अनुशासन प्रदेश की प्रगति व सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों के प्रतिदिन के मानदेय को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा भी की , साथ ही उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह ही 5 लाख रुपये तक निःशुल्क कैशलेस इलाज की सुविधा की भी घोषणा की।
योगी ने कहा जब अच्छी सरकारें आती हैं तो काम भी अच्छे होते हैं उन्होंने कहा पहले पुलिस कर्मचारियों के लिए अच्छी बैरक भी नहीं थीं लेकिन आज देखेंगे तो प्रदेश के 56 जिले ऐसे हैं जहाँ की सबसे ऊँची बिल्डिंग पुलिस की बैरक की ही होगी योगी बोले होमगार्ड के लिए भी अब अच्छी सुविधा ममिल रही है अब प्रांतीय रक्षक दल के लिए भी ऊँची बिल्डिंग बनी है।
PRD जवानों के लिए कैशलैस इलाज की सुविधा की घोषणा
योगी में कहा मैं यहाँ एक विशेष प्रयोजन से आया वो है मुख्यमंत्री कैशलैस की सुविधा, उन्होंने कहा 31 हजार से अधिक प्रांतीय रक्षक दल के जो स्वयं सेवक हैं अब उन्हें भी अन्य कर्मचारियों की तरह ही किसी भी सरकारी और सरकार के द्वारा इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में 5 लाख रुपये की नि:शुल्क स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी, उन्हें अब इलाज के लिए परेशान नहीं हों पड़ेगा।
अब 600 रुपये मिलेगा प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता, ड्यूटी भी अधिक मिलेगी
मुख्यमंत्री ने पीआरडी के जवानों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा मंच से की , उन्होंने कहा 2019 तक आपको 250 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलता था मैंने उसे बढ़ाकर तब 375 किया फिर मैंने 2022 में 395 किया फिर 2025 में मैंने इसे 500 रुपये किया और अब हम इसे बढ़ाकर 600 रुपये कर रहा हूँ, पहले ड्यूटी नहीं मिलती थी लेकिन अब पीआरडी जवान कम पड़ जाते हैं।
सपा सरकार का विकास ‘सैफई सिंडिकेट का विकास’ तक सीमित था
योगी आदित्यनाथ ने कहा आज जो प्रगति प्रदेश में हुई है ये सामूहिक प्रयास का परिणाम है उन्होंने कहा पहले की सरकारों के एजेंडे में डेवलपमेंट नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट का विकास’ तक सीमित रह गया था, उनका सिद्धांत था स्वयं का विकास हो बाकि प्रदेश भाड़ में जाए इसलिए दंगा, गुंडागर्दी लूटपाट करवाते थे लेकिन हमने गांव, गरीब , नौजवान , महिलाओं, किसानों की बात की जिसका परिणाम सामने है।
75 साल में ड्यूटी भत्ता 250 रुपये और 9 वर्षों में 100 प्रतिशत से ज्यादा
योगी ने कहा प्रांतीय रक्षक दल यानि पीआरडी के 1948 में गठन के बाद उनके जवानों के मानदेय में प्रगति 2018 तक 250 रुपये पहुंच पाई और हमारी सरकार में मात्र 9 वर्षों में ये 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई यानि 600 रुपये हो गई साथ में 5 लाख रुपये के कैशलैस इलाज की सुविधा भी मिली इसलिए अब आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है आपको और मेहनत से काम करना होगा शासन के नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करना है।
प्रांतीय रक्षक दल कैशलेस सुविधा-
किसी भी सरकारी और सरकार के द्वारा इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में ₹5 लाख की नि:शुल्क स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी… pic.twitter.com/ZOYL6S8ALe
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 18, 2026
पी.आर.डी. के जवानों के लिए प्रतिदिन का भत्ता ₹600 करने जा रहे हैं… pic.twitter.com/pkFWIHw9KR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 18, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

