‘योगी जी को धन्यवाद, जो कहा वो कर दिया’, एनकाउंटर के बाद दिशा पाटनी के पिता ने क्या कहा

दिशा पाटनी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार जताया।
‘योगी जी को धन्यवाद, जो कहा वो कर दिया’, एनकाउंटर के बाद दिशा पाटनी के पिता ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर को दो बाइक सवार बदमाशों ने 9 राउंड फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी एक गैंग ने सोशल मीडिया पर ली और इसे दिशा की बहन खुशबू पाटनी की कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था।

पुलिस और नोएडा की एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान की थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की मजबूती का संदेश गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस का जताया आभार

दिशा पाटनी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में इतने कम समय में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की गई, जो भयमुक्त समाज की दिशा में एक बड़ा कदम है।

योगी सरकार के प्रयासों की सराहना

जगदीश पाटनी ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया, क्योंकि परिवार अभी भी घटना से दहशत में है। उन्होंने वीडियो में कहा कि सीएम योगी से फोन पर बात कर उन्होंने धन्यवाद दिया और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। वीडियो जारी करके उन्होंने कहा, ‘मैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का अपने और परिवार की ओर से धन्यवाद देता हूं। जैसा उन्होंने मुझे बताया कि उसी के तहत इतने कम समय में अपराधियों को ढूंढ कर इतनी कठोर कार्रवाई की। मैंने माननीय मुख्यमंत्री से फोन पर वार्तालाप करते हुए धन्वाद दिया।‘

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews