संविदा कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर.. जल्द मिलेगा मानदेय का लाभ! राज्य सरकार ने दिया ये अपडेट

शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा और हर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के मानदेय को लेकर बड़ी घोषणा की है।
contract employees honorarium news

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, सफाईकर्मी एवं संविदाकर्मियों के उचित मानदेय को लेकर भी महत्वपूर्ण ऐलान किया है।

आज मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में आंबेडकर महासभा ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में शामिल हुए जहां उन्होंने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यहां लालजी प्रसाद निर्मलजी ने चतुर्थ श्रेणी संविदा सफाई कर्मियों की समस्याओं के बारे में मुझे अवगत कराया। इसलिए हमारी सरकार एक बड़ा निर्णय लेने जा रही है।

चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए सीएम योगी का ऐलान

उन्होंने कहा कि हर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, सफाईकर्मी एवं संविदाकर्मी को उचित मानदेय मिले इसके लिए सरकार ने कॉरपोरेशन का गठन किया गया है और अगले एक-दो महीनों में ये तय हो जाएगा कि इन कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी का लाभ सरकार की ओर से प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जो भी सुविधाएं और सम्मान आज वंचित वर्गों को मिल रहा है, वह बाबा साहेब की दी हुई प्रेरणा का ही परिणाम है।

बाबा साहेब की प्रतिमाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जहां भी बाबा साहेब की मूर्तियां लगी हैं, वहां बाउंड्रीवाल बनाकर उन मूर्तियों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मूर्तियों पर छत्र भी लगाया जाएगा, जिससे बाबा साहेब की मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews