Hindi News

लाखों कर्मचारियों को CM का गिफ्ट, DA बढ़ाया, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, वित्त विभाग का आदेश जारी, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों का 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।
लाखों कर्मचारियों को CM का गिफ्ट, DA बढ़ाया, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, वित्त विभाग का आदेश जारी, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

UP Employees DA Hike : केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि कर दी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों द्वारा डीए बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजस्थान के बाद अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने कर्मचारियों का 2% DA बढ़ा दिया है, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी फरवरी मार्च यानि 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।बढ़े हुए डीए का भुगतान अप्रैल 2025 की सैलरी के साथ मई में मिलेगा। महंगाई भत्ते से सरकार पर मई 2025 में 107 करोड़ रुपये तथा एरियर के पेमेंट से 193 करोड रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। OPS वाले कार्मिकों के GPF में 129 करोड़ रुपये जमा होंगे। इसके बाद जून 2025 से हर महीने सरकार पर 107 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा।

16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमानों में कार्यरक  करीब 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

ऐसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

  • डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews