राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, जनवरी से मिलेगी ये खास सुविधा, ईकेवायसी की डेट भी बढ़ी

eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
ration card holder benefit

UP Ration Card Holder : उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है।एक तरफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने ईकेवायसी की डेट फरवरी तक बढ़ा दी है , वही दूसरी तरफ जनवरी से कानपुर के राशन कार्ड धारकों को ज्वार और बाजरा का भी मिलेगा।

खास बात ये है कि अंत्योदय कार्ड पर बाजरा और पात्र गृहस्थी कार्ड पर ज्वार दिया जाएगा।इसके साथ ही चावल और गेहूं भी मिलेगा।अगर किसी कार्ड धारक को समस्या आ रही है तो वह विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

जनवरी से मिलेगा गेहूं चावल के साथ ज्वार-बाजरा

वर्तमान में कानपुर जिले में 794539 परिवार राशनकार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 17 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम राशन दिया जाता है। इसमें प्रति यूनिट 2.30 किलोग्राम गेहूं, 1.70 किलोग्राम चावल व एक किलोग्राम ज्वार दिया जाएगा। 1383 दुकानों से राशन वितरित किया जाता है।

eKYC करवाने की डेट फरवरी 2025 तक बढ़ी 

  • उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी की समय सीमा फरवरी तक बढ़ा दी है।यदि राशन कार्ड धारक eKYC प्रमाणीकरण नहीं करवाते है तो राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
  • आपूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने, वृद्धों, दिव्यांगों के घरों में जाकर उनकी ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड खत्म अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews