
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शनिवार (18 जुलाई 2026) को एक आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया हैं। इसमें विभिन्न तहसीलों और कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस साहिल सिंह को बख्शी का तालाब (BKT) के एसडीएम पद से हटाकर सदर एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें रामपुर पुलिस अधीक्षक और ललितपुर पुलिस अधीक्षक समेत कई आईपीएस अफसर शामिल थे।
यूपी में 8 पीसीएस तबादले
- प्रयागराज में तैनात रहे अभिषेक सिंह को एसडीएम (उप जिलाधिकारी
) सरोजनीनगर भेजा गया है। - कौशांबी में तैनात रहे आकाश सिंह को एसडीएम मोहनलालगंज बनाया गया है ।
- नगर निगम में तैनात रहे आकाश सिंह बीकेटी के एसडीएम का चार्ज दिया गया है।
- सदर तहसील में तैनात रहे पीसीएस मनोज सिंह को मलिहाबाद तहसील का एसडीएम का जिम्मा सौंपा गया है।
- एसडीएम सरोजनीनगर रहे पीसीएस अंकित शुक्ला को एसीएम-5 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पीसीएस रामदेव को एसीएम-प्रथम बनाया गया है।
- पीसीएस प्रदीप कुमार एसीएम-3 नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

