IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 31 आईएएस अफसरों के तबादले, 14 जिलों के डीएम बदले, यहां देखें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

आदेश के तहत आईएएस दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद, विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, सत्येंद्र कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी को डीएम बाराबंकी बनाया गया है।
IAS Transfer 2025

UP IAS Transfer :उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरूवार देर रात 31 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इनमें तीन मंडलों के मंडलायुक्त और लखनऊ, बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। मेरठ, आगरा, और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।

UP IAS Officer Transfer list

  1. मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या ।
  2. नरेंद्र प्रसाद पांडे को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज ।
  3. सुहास एल वाई को सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार हटाकर सिर्फ सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण ।
  4. रितु माहेश्वरी को सचिव चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ।
  5. ऋषिकेश भास्कर यशोध को सहारनपुर से मेरठ के मंडलायुक्त ।
  6. शैलेंद्र कुमार सिंह को मथुरा से आगरा का मंडलायुक्त ।
  7. चंद्रप्रकाश सिंह मथुरा जिलाधिकारी ।
  8. श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी ।
  9. चैत्रा वी, अलीगढ़ महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ।
  10. संगीता सिंह अलीगढ़ का मंडलायुक्त।
  11. अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना ।
  12. विशाख जी को लखनऊ का जिलाधिकारी ।
  13. सूर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री ।
  14. आशुतोष कुमार द्विवेदी को ग्रेटर नोएडा से फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी ।
  15. सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री ।
  16. शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी का जिलाधिकारी ।
  17. संजीव रंजन को डीएम अलीगढ़
  18. शिव सहाय अवस्थी को डीएम प्रतापगढ़ ।
  19. अंकित कुमार अग्रवाल निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण।
  20. जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर।
  21. राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री।
  22. जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर।
  23. अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत।
  24. नगेंद्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
  25. जे. रीभा जिलाधिकारी बांदा, इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि।
  26.  इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग ।
  27. दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद।
  28. विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ।
  29. कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राजस्व विभाग।
  30. कुमार हर्ष को डीएम सुल्तानपुर।
  31. इशान प्रताप सिंह को सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग का भी चार्ज ।

UP IAS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews