बनारस में मनसुख मांडविया बोले ने कहा कि जितनी बुरी नशे की लत, उतनी ही मोबाइल रील की भी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से ‘अमृतकाल के पंच प्रण’ बताए थे। इन्हीं लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बनारस में मनसुख मांडविया बोले ने कहा कि जितनी बुरी नशे की लत, उतनी ही मोबाइल रील की भी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ‘युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन’ में केंद्रीय मंत्रियों मनसुख मांडविया ने युवाओं को नशा, मोबाइल और सोशल मीडिया की लत से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसमें देशभर से 600 से ज्यादा युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जरूरी है कि युवा नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल रील की लत से भी दूर रहें। उन्होंने रील की लत को नशे जितना ही घातक बताया।

नशा मुक्त भारत

इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत को नशा मुक्त बनाने की दिशा में युवाओं और आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका को मजबूत करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से ‘अमृतकाल के पंच प्रण’ बताए थे। इन्हीं लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।

20 जुलाई को ‘काशी घोषणा’

सम्मेलन का समापन 20 जुलाई को ‘काशी घोषणा’ के विमोचन के साथ होगा। यह दस्तावेज देशभर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आध्यात्मिक नेताओं की सामूहिक सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। साथ ही नशा मुक्त भारत के लिए एक विस्तृत कार्य योजना और दिशा-निर्देश भी पेश करेगा।

नशा सामूहिक चेतना को मारता है

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी युवाओं को चेताते हुए कहा कि नशा सिर्फ व्यक्तिगत नुकसान नहीं है, यह सामूहिक चेतना को भी खत्म कर देता है।

“भारत विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है। इस लक्ष्य की राह में नशा सबसे बड़ी रुकावट बन रहा है। इससे निपटने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा।”

केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि युवाओं को न केवल नशे से दूर रहना है, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना है। तभी नशा मुक्त भारत का सपना पूरा हो पाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews