
PM Modi Visit Varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बिहार में जनसभा को संबोधित कर दो दिवसीय यात्रा पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के काशी आगमन पर कार्यकर्ता जगह-जगह स्वागत किया। वाराणसी आए पीएम मोदी कल यानी शनिवार 08 नवंबर को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पीएम के आगमन पर बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह लगभग आठ बजे सड़क मार्ग से बनारस रेलवे स्टेशन, मंडुआडीह पहुंचेंगे। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर वह कुछ स्कूली बच्चों से संवाद भी करेंगे और लगभग तीन हजार लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी देश को देंगे वंदे भारत की सौगात
पीएम मोदी 8 नवंबर को वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से अन्य तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री इस अवसर पर बनारस स्टेशन पर मौजूद गणमान्य लोगों से चर्चा भी करेंगे।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
