Hindi News

‘ऐतिहासिक क्षण का बनूंगा साक्षी..’ राम मंदिर ध्वजारोहण से प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट, जानिए क्या कहा

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर के लिए, खास तौर पर तैयार किए गए इस 22 फीट लंबे और 11 फीट चौड़े ध्वज के माध्यम से मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।
‘ऐतिहासिक क्षण का बनूंगा साक्षी..’ राम मंदिर ध्वजारोहण से प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट, जानिए क्या कहा

मंगलवार का दिन अयोध्या (Ayodhya) के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर के लिए, खास तौर पर तैयार किए गए इस 22 फीट लंबे और 11 फीट चौड़े ध्वज के माध्यम से मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश दिया जाएगा। सभी अतिथियों का आना शुरू हो गया है। कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा- PM मोदी

उन्होंंने कहा कि प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं। मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा। यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जय श्री राम!

अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण

पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर को अयोध्या मंदिर पर ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। जिसका मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। माना जा रहा है कि भगवान राम का जन्म इसी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था इसीलिए राम मंदिर पर ध्वजारोहण के लिए ये समय निर्धारित किया गया है।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए अयोध्या में 10,000 से ज्यादा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। इसके साथ ही एंटी‑ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

7 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना

राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में करीब 7 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहन भागवत, प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा अयोध्या के ज्यादा से ज्यादा संत महात्मा यहां पर मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के सभी समाजों को बुलाया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews