Hindi News

राहुल गांधी को दूसरा आंबेडकर बताना OBC का अपमान- संजय निषाद का कांग्रेस पर तीखा हमला

Written by:Saurabh Singh
Published:
अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि कांग्रेस को OBC और आंबेडकर विरोधी करार देते हुए कहा कि इस तरह के बयान सिर्फ वोटबैंक की राजनीति का हिस्सा हैं।
राहुल गांधी को दूसरा आंबेडकर बताना OBC का अपमान- संजय निषाद का कांग्रेस पर तीखा हमला

कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राहुल गांधी को OBC समुदाय का दूसरा बाबासाहेब आंबेडकर कहे जाने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को OBC और आंबेडकर विरोधी करार देते हुए कहा कि इस तरह के बयान सिर्फ वोटबैंक की राजनीति का हिस्सा हैं।

आंबेडकर का नाम लेने का भी हक नहीं

संजय निषाद ने कहा,

“कांग्रेस के मुंह से बाबासाहेब आंबेडकर का नाम शोभा नहीं देता। कांग्रेस ने हमेशा उनका विरोध किया। संविधान सभा में उनके काम में बाधाएं डालीं। यहां तक कि नेहरू ने आरक्षण के खिलाफ पत्र तक लिखा था।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 67 साल सत्ता में रहते हुए OBC समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन कभी उनके विकास के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया।

जनता माफ नहीं करेगी कांग्रेस को

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने OBC समाज को धोखा दिया है और अब राहुल गांधी को आंबेडकर बताकर उसी समाज की बुद्धिमत्ता का अपमान कर रही है।

“जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। यह वही कांग्रेस है जिसने आंबेडकर को भारत रत्न देने में भी देरी की।”

उदित राज ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता उदित राज ने शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित OBC सम्मेलन में राहुल गांधी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।

“इतिहास बार-बार प्रगति का मौका नहीं देता। राहुल गांधी ने जो बात कही, उस पर चल पड़ें और उनका साथ दें। यदि ऐसा करते हैं, तो राहुल गांधी OBC के लिए दूसरा आंबेडकर साबित होंगे।”

संजय निषाद ने जोर देकर कहा कि केवल BJP और NDA सरकार ही OBC समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जो भी OBC को हक और सम्मान मिल रहा है, वह कांग्रेस की देन नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की सक्रिय नीतियों का परिणाम है।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews