राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, बोले- पीएम मोदी चंपत राय को..

शंकाराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पीएम चंपत राय के साथ ट्रस्ट को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Shankaracharya Avimukteshwaranand

राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में को लेकर यात्रा कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गोंडा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। शंकराचार्य का कहना है कि नरेंद्र मोदी चंपत राय को ही नहीं बल्कि पूरी ट्रस्ट को बचा रहे हैं।

शंकराचार्य ने कहा कि चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। केवल माहौल बनाया जा रहा है और जनता के बीच झूठ फैलाया जा रहा है। चंपत राय आज भी वहीं बैठा हुआ है और काम कर रहा है। केवल ऊपर से कहा जा रहा है कि इस्तीफा हो गया है और स्वीकार हो गया है।

पीएम मोदी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वर आनंद का कहना है कि चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया है। वो उनका खास आदमी है उनके लिए जो चाहे वह करता है। जिन्होंने उनको बैठाया था उनके लिए चंपत राय बहुत उपयोगी है इसलिए वह उनको बचा रहे हैं ताकि लाभ मिलता रहे। वो केवल चंपत राय को नहीं पूरी ट्रस्ट को बचा रहे हैं।

शंकराचार्य ने ये भी कहा कि कोष में गड़बड़ी हुई है फिर भी कोषाध्यक्ष का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं। सबसे पहले उन्हीं को सामने आना चाहिए। चंपत राय को बलि का बकरा बना रहे हो और कोषाध्यक्ष आपके सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि चोरी होने की जो बात कही जा रही है उसके लिए यह सवाल किया जाना चाहिए कि यह आंकड़ा उन्हें कहां से मिला।

सीएम योगी को कहा कालनेमी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने शंकराचार्य पर भगवा पहनकर राजनीति करने की बात कही थी इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह बयान मेरे लिए नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए दिया था। प्रदेश में गौ हत्या वही करवाते हैं जो स्लॉटर हाउस से चंदा लेते हैं। कोई भी भगवाधारी ये नहीं करता कालनेमी वही होते हैं जो अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews