Hindi News

सपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद; आजम खान की रिहाई पर क्या बोले शिवपाल यादव

Written by:Saurabh Singh
Published:
Last Updated:
आजम खान के अन्य दलों में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी और अफवाहें फैलाने की साजिश हैं।
सपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद; आजम खान की रिहाई पर क्या बोले शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नेता आजम खान सपा छोड़कर किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे। उन्होंने आजम की 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। चौगुर्जी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि आजम के खिलाफ दर्ज सैकड़ों मुकदमे झूठे थे और उनकी रिहाई लोकतंत्र व न्याय की जीत है।

शिवपाल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां को राजनीतिक कारणों से फंसाया गया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने आजम पर सैकड़ों फर्जी मुकदमे दर्ज किए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से सच सामने आया और उन्हें जमानत मिली। शिवपाल ने इस रिहाई को न्याय की जीत करार देते हुए कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करता है।

तमाम अटकलों को किया खारिज

आजम खा के अन्य दलों में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी और अफवाहें फैलाने की साजिश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और भविष्य में भी हर स्तर पर उनका साथ देगी। सपा कार्यकर्ताओं में आजम की रिहाई से उत्साह है।

आजम खा पर 104 मुकदमे दर्ज

आजम खा पर 104 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 12 का फैसला हो चुका है। इनमें से कुछ में सजा और कुछ में बरी होने के बाद भी 80 से अधिक मामले लंबित हैं। शिवपाल ने कहा कि सपा आजम के साथ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई में डटकर मुकाबला करेगी। आजम की रिहाई से सपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है, लेकिन लंबित मुकदमों के कारण उनकी राह आसान नहीं होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews