Hindi News

‘वो हमारी 2 लड़कियां ले गए तो तुम मुसलमानों की 10 लाओ’, भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान

Written by:Saurabh Singh
Published:
‘वो हमारी 2 लड़कियां ले गए तो तुम मुसलमानों की 10 लाओ’, भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डुमरियागंज क्षेत्र के धनखरपुर गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने दो हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण की घटना पर समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए बदले की बात कही।

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं, “हमारे समाज की 2 लड़कियां वो ले गए, तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ। 2 पे 10 से कम मंजूर नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि जो ऐसा करेगा, उसके खाने-पीने और नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। उनका यह बयान हिंदू युवक की हत्या और लड़कियों के भगाए जाने की घटना के संदर्भ में आया।

बयान पर सफाई भी आई

बयान पर सफाई देते हुए राघवेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह बात कही थी, लेकिन इसे लोगों में जोश भरने और संवेदना जगाने के लिए कहाउन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय बहू-बेटियों को भगाता है और हिंदू को मारता है, जबकि हिंदू चुप रहते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सांप्रदायिकता की जिम्मेदारी सिर्फ हिंदुओं की है।

मिनी पाकिस्तान’ वाला बयान

पूर्व विधायक ने इलाके को योगी सरकार से पहले ‘मिनी पाकिस्तान’ बताते हुए कहा कि सामंतवादी मुस्लिम अभी भी गलतफहमी में हैं और उन्हें सुधारने के लिए ऐसा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई हिंदू ऐसा करे तो उसका सम्मान होगा, न कि निरादर।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews