IAS Transfer : फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

आईएएस डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव बनाया गया है। आईएएस ईशा प्रिया को प्रबंध निदेशक यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
IAS Transfer 2025

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया गया है। 5 आईपीएस के बाद अब राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।इसमें कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।इससे पहले आईपीएस अफसरों राजीव कृष्ण ,बी शिरोडकर ,सुजीत पांडे, आशीष तिवारी और रोहित सिंह के तबादले किए गए थे।

यूपी आईएएस ऑफिसर तबादले

  1. आईएएस आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण और सामान्य प्रशासन विभाग यूपी शासन एवं निदेशक, हिंदी संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  2. आईएएस राकेश कुमार सिंह द्वितीय को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
  3. गृह विभाग के विशेष सचिव रहे आईएएस योगेश कुमार को प्रभारी आयुक्त और निबंधन सहकारी समितियां की जिम्मेदारी दी गई है।
  4. डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव।
  5. अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
  6. भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग।
  7. सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई ।
  8. विशेष सचिव पर्यटन विभाग रही आईएएस ईशा प्रिया को प्रबंध निदेशक यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews