बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार! तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

गुरुवार को बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल को गलत ठहराते हुए कहा कि शुक्रवार को वोटिंग की गिनती शुरू होने के साथ ही एग्जिट पोल के सभी नतीजे धराशाई हो जाएंगे।
Akhilesh Yadav

बिहार (Bihar) में दोनों चरणों के मतदान के बाद अब 14 नवंबर का इंतजार है। शुक्रवार को फाइनल हो जाएगा कि जनादेश किसके पक्ष में जाएगा? वहीं कई एग्जिल पोल के नतीजों में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है तो वहीं बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में RJD को सबसे ज्यादा सीटें मिल रही है। इस बीच, बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को बरेली (Bareilly) पहुंचे समाजवादी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिहार रिजल्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सपा सांसद अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के एग्जिट पोल को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वोटिंग की गिनती शुरू होने के साथ ही एग्जिट पोल के सभी नतीजे धराशाई हो जाएंगे। निश्चिततौर पर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे।

चुनाव अयोग पर लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी धांधली न करते तो परिणाम कुछ और होता। अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। बोले-धांधली को लेकर हमने कई बार शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग ने कोई ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार हमेशा से लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाती रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews