Transfer News : फिर हुए 9 अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

पीसीएस अधिकारी विनोद कुमार गौड़ को फर्रुखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वर्तमान में गौड़ यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।
transfer 2026

transfer

नई तबादला नीति के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस आईपीएस के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने 9 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें गौरव रंजन श्रीवास्तव को यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव तो अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक सूचना बनाया गया है। अबतक अरविंद कुमार मौजूदा समय में फर्रुखाबाद जिले में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन अफसरों के भी हुए तबादले

  • विनोद कुमार गौड़ को फर्रुखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है ।
  • डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी।
  • अमित कुमार द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बहराइच बनाया गया है।
  • महेन्द्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है ।
  • महेंद्र पाल सिंह इस समय अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) औरैया बनाया गया है।
  • अविनाश चन्द्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)  औरैया बनाया गया है ।
  •  नरेन्द्र सिंह को उप निदेशक, मंडलीय परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया।
  • गरिमा स्वरूप को विशेष कार्याधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Transfer PCS Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews