
IAS/IPS/PCS Transfer: यूपी में नौकरीशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 9 आईएएस के बाद अब 3 पीसीएस और 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।
गाजियाबाद व आगरा के पुलिस कमिश्नर को बदल दिया गया है। इसके अलावा मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी व बागपत में नए पुलिस कप्तान तैनात कर दिए गए हैं।इसके अलावा पंजाब की भगवंत मन सरकार ने 3 आईएएस, 2 पीसीएस और 1 आईएफएस अधिकारियों सहित 5 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
यूपी पीसीएस अफसरों के तबादले
- अलीगढ़ में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात सुधीर कुमार को संभल का नगर मजिस्ट्रेट।
- कुशीनगर में उप जिलाधिकारी विकास चन्द्र को उप जिलाधिकारी संभल ।
- बस्ती में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात आशुतोष तिवारी को भी इसी पद पर संभल भेजा गया है।
यूपी आईपीएस अफसर तबादले
- आगरा में तैनात पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर ।
- दीपक कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर बनाया
- नीलाब्जा चौधरी को एडीजी एटीएस लखनऊ से एडीजी सीआइडी लखनऊ ।
- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर के पद पर तैनात अजय कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र।
- प्रेम कुमार गौतम पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ।
- शैलेश कुमार पांडेय पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा से पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा ।
- दिनेश कुमार सिंह एसपी बाराबंकी से एसएसपी बुलंदशहर ।
- श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर से एसएसपी मथुरा।
- अर्पित विजयवर्गीय को एसपी बागपत से एसपी बाराबंकी।
- सूरज कुमार राय को सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से एसपी बागपत ।
- पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात पुलिस अधीक्षक प्रेमचन्द को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है।
पंजाब में भी IAS PCS और IFS अफसरों के तबादले
- बसंत गर्ग को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव तथा नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ।
- मार्कफेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत गिरीश दयालन को उनके प्रभार मुक्त ।
- अमित तलवार को सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में दयालन के विभागों की जिम्मेदारी।
- मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव कुमार अमित को मार्कफेड के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत आईएफएस अधिकारी चर्चिल कुमार की जगह आईएफएस अधिकारी कल्पना को नियुक्त ।
- चंडीगढ़ प्रशासन से प्रत्यावर्तन के बाद पीसीएस अधिकारी जीएस सोढ़ी को स्कूल शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के रूप में तैनात ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

