Transfer News: फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें क‍िसे कहां म‍िली तैनाती?

पीसीएस अधिकारी अनुराग प्रसाद, जो पहले महोबा में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब सहायक निदेशक (सूचना) के रूप में नियुक्त किया गया है।
transfer news 2025

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें अनुराग प्रसाद, रजत वर्मा, आत्रेय मिश्र और आदेश सिंह का नाम शामिल है। इससे पहले जुलाई के आखिरी दिन 23 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था।

यूपी पीसीएस अफसर तबादले

  • अनुराग प्रसाद एसडीएम महोबा से सहायक सूचना निदेशक
  • आत्रेय मिश्र सहायक निदेशक राज्य संपत्ति निदेशालय से सहायक निदेशक सूचना निदेशालय लखनऊ
  • रजत वर्मा एसडीएम बांदा से एसडीएम आगरा
  • आदेश सिंह को महोबा का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अनुराग प्रसाद की जगह लेंगे ।

PCS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews