उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हो गया है। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया है। आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

इस हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ। जिसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से दूर किया। उसके बाद ही यातायात सामान्य हुआ।

प्रयागराज जिले के निवासी थे मृतक

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक प्रयागराज जिले के निवासी थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान की पुष्टि करने के साथ-साथ वाहन के पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने करने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा सके। आसीवन थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews