UP Board 2025 : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, इस दिन जारी हो सकते है बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे, 3 तरीकों से कर सकेंगे चेक

कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो गया है, ऐसे में अनुमान है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच कभी भी नतीजे जारी किए जा सकते है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
mp board result

demo pic

UP Board 10th 12th exam Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के लाखों 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और 15 अप्रैल तक यूपीएमएसपी ने मीडिया संस्थानों से रिजल्ट होस्टिंग का आवेदन मांगा है।

संभावना जताई जा रही है माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश 20 से 25 अप्रैल के बीच कभी भी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है। पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था। बता दे कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 55 लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें लगभग 27,32,216 स्टूडेंट्स ने 10वीं के लिए और 27,05,017 ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था

छात्र इन 3 वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

यूपी बोर्ड परिषद् की ओर से नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये जायेंगे जिसके बाद डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा, जहां से आप रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राएं, SMS एवं Digilocker एप एवं वेबसाइट के माध्यम से भी नतीजों की जांच कर पाएंगे।

  • upmsp.edu.in
  • upmsp.edu.in results
  • upresults.nic.in

UP Board: छात्र इन तरीकों से चेक कर सकेंगे नतीजे

  • यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ या upresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
  • इसके लिए होमपेज पर “UP Board 10th Result 2025″ या UP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. वहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होंगी।
  • रिजल्ट देखें” टैब पर क्लिक करते ही यूपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।
  • मार्क्स और सब्जेक्ट डिटेल अच्छी तरह से चेक करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews