नीली वर्दी, कंधे पर सितारे.. मंत्री ओपी राजभर ने बनाई अपनी ‘RSS’, जानें क्या रहेगा इसका काम

उत्तरप्रदेश की सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने अपनी खुद की RSS का गठन किया है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- आरएसएस नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना है। इस सेना का उद्देश्य गांवों के युवाओं को कौशल विकास के रास्ते पर लाना है।
OP Rajbhar Sena

उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अबकी बार उन्होंने ऐसा काम किया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। राजभर ने अपनी खुद की RSS का गठन किया है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- आरएसएस नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना है।

बता दें कि साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। राजभर ने चुनाव को देखते हुए अपनी सेना का गठन किया है। पुलिस और आर्मी के जवानों की तरह ही इस सेना की भी अपनी वर्दी है। कंधे पर सितारे, रैंक, कमांडर, सीओ और इंस्पेक्टर पद भी हैं। इस सेना का उद्देश्य गांवों के युवाओं को कौशल विकास के रास्ते पर लाना है।

पार्टी प्रवक्ता अरुण राजभर कहते हैं कि पहले भी सुहेलदेव सेना बनाई गई थी, लेकिन तब लोगों को वर्दी नहीं दी गई थी। पीला गमछा और पीली टीशर्ट पहनकर लोग चल रहे थे। अब हम इन्हें आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर रहे हैं। इन्हें नीली वर्दी दे रहे हैं। सभी को पार्टी की तरफ से आईकार्ड जारी किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना गांवों के युवाओं को देगी ट्रेनिंग

मंत्री ओपी राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांवों में रहने वाले 18 से 25 साल के युवाओं में भविष्य को लेकर संशय की स्थिति है। वे समझ ही नहीं पाते हैं कि आगे क्या करेंगे। ऐसे युवाओं को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी इसकी शुरुआत 22 जिलों में की गई है। आने वाले समय में इसे पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। आने वाले समय में इसे पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना में एक लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews