UP School: मुरादाबाद-संभल में आज छुट्टी, सहारनपुर में 10 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल, DM का आदेश जारी

UP School Closed : कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए मेरठ- मुजफ्फरनगर के बाद उत्तर प्रदेश के 3 और जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। आइए जानते हैं कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल...
School Holiday 2026

सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को देखते हुए मेरठ और मुजफ्फरनगर, बदायूं, ​कासगंज और एटा के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल और सहारनपुर में भी जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है।

सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 3 अगस्त से 10 अगस्त तक जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार स्कूल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

संभल जिला प्रशासन ने सोमवार, 3 अगस्त को विशेष अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलिका शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 3 अगस्त को नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

मुरादाबाद जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पैंसिया ने श्रावण मास के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में भीड़ को देखते हुए तीन अगस्त 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी, और अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते 3 से 10 अगस्त और मेरठ में 3 से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। सभी आदेश प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कॉलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं पर लागू होगा।
​कासगंज, बदायूं और एटा में हफ्ते में केवल 4 दिन स्कूल खुलेंगे। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहते हैं। यह आदेश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। बरेली जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए सिर्फ प्रत्येक सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षकों/स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए उपस्थित रहना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews