MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UP School Reopen: छुट्टियां खत्म…गुरुवार से खुलने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के स्कूल

यूपी के स्कूली छात्रों की गर्मी की छुट्टियां खत्म होने जा रही है और 25 जून से स्कूल दोबारा से खुलने जा रहे हैं । सरकार ने नए सत्र की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
school

School News

उत्तर प्रदेश के स्कूलों का समर वेकेशन खत्म हो गया है। अब गुरुवार 25 जून से सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल नियमित रूप से खुलेंगे और नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। स्कूल स्तर पर तैयारियां पूरी करने के लिए शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक 22 जून से ही स्कूलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक रखा गया था और 16 जून से स्कूल खुलने थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों को एक हफ्ते बढ़ा दिया था, इसलिए स्कूल अब 25 जून से खुलने जा रहे हैं।

इस संबंध में 16 जून 2026 को शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अब राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन और मान्यता प्राप्त स्कूल हर साल 20 मई से 24 जून तक (समर वेकेशन) बंद रहेंगे और 25 जून 2026 से खुलेंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल खुल गए हैं । महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी स्कूलों को सुचारू रूप से खोल दिया गया है ताकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सिलेबस समय पर पूरा किया जा सके।

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अगले हफ्ते से खुलेंगे स्कूल

राजस्थान के सभी स्कूल 29 जून, सोमवार से खोले जाएंगे। पहले स्कूल 22 जून से खोले जाने थे लेकिन बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक पंचांग 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया और छुट्टियों को 1 हफ्ते बढ़ा दिया। प्रदेश में स्कूल 17 मई से बंंद हैं। वही दिल्ली शिक्षा निदेशालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 1 जुलाई 2026 से दोबारा स्कूल खुलेंगे। हरियाणा में भी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

अगले महीने में 4 रविवार पड़ रहे हैं, जिनमें सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा, कई स्कूलों (विशेषकर केंद्रीय विद्यालयों और कुछ निजी स्कूलों) में 11 जुलाई और 25 जुलाई को दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश रह सकता है। 16 जुलाई को ‘रथ यात्रा’ का पर्व है, लेकिन यह केवल कुछ राज्यों या विशिष्ट संस्थानों में ही ऐच्छिक (Optional) अवकाश के रूप में मान्य होता है, सामान्य तौर पर इस दिन स्कूलों में छुट्टी नहीं रहती है।

  • ​5 जुलाई 2026 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​12 जुलाई 2026 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​19 जुलाई 2026 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​26 जुलाई 2026 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UP School Reopen: छुट्टियां खत्म...गुरुवार से खुलने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के स्कूल - MP Breaking News