UP School Closed: भारी बारिश के चलते आज संभल-बरेली समेत इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

उत्तर प्रदेश में 40 से ज्यादा जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, संभल-सहारनपुर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर करेंगे विभागीय कार्यों का संपादन, मंगलवार से मौसम में दिखेगा बदलाव
school news

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने आज 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

भारी बारिश की चेतावनी के चलते सोमवार, 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के जौैनपुर, ,सहारनपुर और गोंडा जिलों में प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा में संभल, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, हापुड़, अमरोह, लखीमपुरी खीरी में भी नर्सरी/प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में संबंधित जिले के डीएम द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

यह आदेश सभी बोर्ड, परिषदीय, राजकीय,सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू रहेगा। शिक्षकों को निर्धारित शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों के निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। हवा की गति सामान्यतः 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और झोंकों में रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर के साथ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी मौसम बदला रहेगा।

up school holiday,up school closed,up news,up school news

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews