सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगिट भी सकुचा जाएगा

योगी ने कहा समाजवादी पार्टी के लोग केरोसिन ब्लैक कर देते थे और कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर तो मिलते नहीं थे, डंडे जरूर पड़ जाते थे और आज देश के अंदर 10 करोड़ महिलाओं को LPG के कनेक्शन फ्री में उपलब्ध करवाए गए हैं।
UP Vidhan Sabha Special Session Yogi Adityanath

UP Vidhan Sabha Special Session Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज ‘महिला सशक्तीकरण’ विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया, सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष केबीच तीखी नोकझोक भी दिखाई दी , योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस,  समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन रहा, मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के दलों का आचरण महिला विरोधी है, इनकी रग-रग में नारी का अपमान बसा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण संशोधन बिल , नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला, योगी ने कहा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के दलों  ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संशोधन के मार्ग में बाधा डालकर मातृशक्ति के राजनीतिक सशक्तीकरण को रोकने और ‘आधी आबादी’ के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। लेकिन हम मातृशक्ति के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं।

महिलाओं के लिए उठने वाले हर प्रगतिशील कदम का विपक्ष ने विरोध किया 

मुख्यमंत्री ने कहा आधी आबादी के उत्थान, गरिमा, सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन हमेशा विरोध करते हैं योगी ने कहा 16 और 17 अप्रैल को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके का लोकसभा में जो आचरण देखने को मिला वो पूरी तरह महिला विरोधी था, योगी ने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के लिए खोले जाने वाले जनधन खातों के विरोध किया योजना का दुष्प्रचार किया।

स्वच्छ भारत अभियान, हर घर शौचालय का उपहास किया  

मुख्यमंत्री ने कहा 2014 में जनधन खातों का विरोध करने वाली कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित इंडी गठबंधन की अन्य पार्टियों ने स्वच्छ भारत अभियान का भी मजाक बनाया था , पीएम मोदी ने शौचालय बनाने का अभियान चलाया इसका भी विरोध हुआ, समाजवादी पार्टी की सरकार ने पहले ढाई वर्ष में मात्र 41 लाख शौचालय ही बन पाए और फिर 2017 में डबल इंजन सरकार यूपी में आई तो अगले डेढ़ वर्ष में 2 करोड़ से ज्यादा शौचालय प्रदेश में बनाये। योगी ने कहा आप लोग अपने को सोशलिस्ट कहते हैं, लेकिन आधी आबादी की प्रगति और उनकी गरिमा के सम्मान की रक्षा के लिए कभी संवेदनशील नहीं दिखाई देते।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी सपा ने विरोध किया 

योगी ने कहा जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो कह रहे हैं 33 फीसदी आरक्षण होना चाहिए तो बताइए लोकसभा में विरोध क्यों किया ? योगी ने तंज कसते हुए कहा आप लोग इतनी जल्दी रंग बदलते हैं कि आपके आचरण को देखकर गिरगिट भी संकुचा जायेगा, योगी ने कहा हमने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू की, उसको जाति में नहीं बांटा था, इसमें अब तक 6 लाख बेटियों की शादी हुई है लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसका भी विरोध किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews