UP Weather : 27 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के भी आसार , जानें IMD का नया अपडेट-शहरों का हाल

आज शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।
mp Weather Update

UP Weather Update : 10 मई को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 11 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश के आसार है। 12 मई से फिर मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में इजाफा होने लगेगा।

अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

शनिवार को इन जिलों में बादल बारिश का अलर्ट

चंदौली, वाराणसी, मऊ, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, झांसी , बांदा,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

UP Weather : कहां कितना रहेगा तापमान

  • संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकर नगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी , संतरविदास नगर ,जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बहराईच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी जिलों में ताप सूचकांक मध्यम ।
  • सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलन्दशहर में हीट इंडेक्स हल्का रहने की संभावना है। साथ ही अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, संभल, बदायूं और ललितपुर जिलों में हीट इंडेक्स हल्का ।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews