UP Weather : बुधवार को 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवजाही, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी और पूर्वी संभागों में आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश , बादल गरजने और बिजली गिरने चमकने की संभावना जताई गई है। 17-18 जुलाई को भी भारी बारिश का दौर रहेगा।
up weather

मानसून की गतिविधियों में तेजी आने से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 48 घंटो के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में 21 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 16 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी बारिश ,बादल गरजने व बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।17-18 में तेज बारिश, 19 जुलाई को बारिश में कमी और 20-21 जुलाई को  फिर पश्चिमी यूपी में कुछ व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया ,गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भारी से अति बारिश ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया , देवरिया ,गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर ,उन्नाव ,अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार ।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 17-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 18-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 19-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 20-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 21-07-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 22-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 22 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews