UP Weather :आज शनिवार को 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-बिजली का अलर्ट, बादलों की आवाजाही,जानें IMD पूर्वानुमान

फिलहाल प्रदेश में 24-25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इन जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कहीं कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
up weather

रविवार से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 से 22 जुलाई के बीच पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज 19 जुलाई को 30 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्नदाब के प्रभाव से रविवार से मंगलवार के बीच विंध्य क्षेत्र और पूर्वी उप्र-तराई में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में मंगलवार तो लखनऊ के आसपास के जिलों में बुधवार को मध्यम से भारी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से दो दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं।

आज शनिवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, कांशीराम नगर, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा और चित्रकूट में बिजली-आंधी और बारिश का येलो अलर्ट ।
  • आगरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद और मथुरा में जोरदार बारिश का अलर्ट ।30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं ।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 19-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 20-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 21-07-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 22-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कोई चेतावनी नहीं
  • 24-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कोई चेतावनी नहीं

UP Weather Forecast till 24 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews