UP Weather : मौसम में बदलाव, आज सोमवार को 35 जिलों में बादल-बारिश की चेतावनी, चलेगी धूलभरी आंधी, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

24 मई तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है।
up weather

UP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ व पुरवा हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। रविवार को भी यूपी के आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में बारिश हुई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज धूल भरी आंधी चली। आज 19 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है।

दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है।आज सोमवार को 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 मई को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

आज इन जिलों में बारिश बिजली और तेज हवा का अलर्ट

  • सोमवार को गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, संतकबीर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ ,मथुरा , हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं के आसपास के इलाकों में बादल गरजने, हल्की से मध्यम बारिश व बिजली चमकने की संभावना है।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद ,रामपुर ,गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में 40 से 50KMPH की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

22 मई तक ऐसा रहेगा मौसम,

20 से 24 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं- कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews