
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत मिलेगी लेकिन 25 दिसंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अगले 2-3 दिनों तक यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट के आसार है ।
आज 20 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क के साथ देर रात और सुबह के समय राज्य में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।।22 दिसंबर के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पूरवा हवाओं की रफ्तार कम होगी और उत्तर पश्चिम से हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के चलते तापमान में फिर से गिरावट होगी और ठिठुरन बढ़ेगी।
यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
- आज शुक्रवार को लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया और दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ,संभल,बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया,देवरिया, मऊ में सुबह और शाम को घना कोहरा छाने के आसार है।
UP Weather : 20 से 25 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
- 20 से 22 दिसंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह और रात के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
- 23 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
- हालांकि इस अवधि में किसी भी जिले में शीत लहर चलने की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
- चक्रीय परिसंचरण के कारण 26 और 27 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

