UP Weather :आज रविवार को 35 जिलों में बादल-बिजली और भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

उत्तरी-पश्चिमी इलाकों और उत्तराखंड से सटे जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं, वही अन्य जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
up weather

उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज रविवार को पश्चिमी में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।

रविवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्नदाब के असर से रविवार से मंगलवार के बीच विंध्य क्षेत्र और पूर्वी उप्र-तराई में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में मंगलवार तो लखनऊ के आसपास के जिलों में बुधवार को मध्यम से भारी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से दो दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली में हल्की से मध्यम वर्षा।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज ,सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशह, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने/बिजली चमकने की संभावना ।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 20-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 21-07-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 22-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
  • 24-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
  • 25-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।

UP Weather Forecast till 25 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews