UP Weather : आज 40 जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट जारी, चलेगी तेज आंधी, जानें IMD का नया अपडेट-शहरों का हाल

24 मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश होगी जिससे उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में 26 मई तक बारिश के साथ झोकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज मंगलवार 20 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के करीब 40 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवा चल सकती है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।24 मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश बिजली और तेज हवा का अलर्ट

बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या , अम्बेडकरनगर , सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर ,गोंडा ,सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather : 26 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

20 से 26 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं- कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews