Hindi News

UP Weather : आज 50 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात व बादलों की आवाजाही, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिसके असर से एक हफ्ते तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।
UP Weather : आज 50 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात व बादलों की आवाजाही, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मानसून के सक्रिय होते ही 27 जून तक उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 21 जून को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई। पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं भारी बारिश और पूर्वी यूपी में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

शनिवार को इन जिलों में बादल, बिजली बारिश का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर अति भारी बारिश।
  • फतेहपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश ।
  • फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर , सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया में बादल गरजने व बिजली चमकने की  संभावना।
  • आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद , मैनपुरी ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, झांसी, जौनपुर, गाजीपुर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा।

7 दिन का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक कैसा रहेगा मौसम

  • 21 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 22 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 23 को लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 24 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 25 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 26 को कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
  • 27 को कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।

पूर्वी उत्तर प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम

  • 21 जून को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) ।कहीं-कहीं भारी वर्षा ।
  • 22 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) । कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
  • 23 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) । कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
  • 24 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा)।कहीं-कहीं भारी वर्षा।
  • 25 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की सम्भावना है।
  • 26-27  को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।

UP Weather Forecast

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !