UP Weather : मौसम के दो रंग, 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, इन शहरों में बादल-बारिश की चेतावनी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
UP Weather Update

UP Weather Rain Fog Alert : उत्तर प्रदेश के मौसम में आज सोमवार से अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। आज 23 दिसम्बर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है, वही पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने के आसार हैं।बारिश से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

24 दिसंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।26 से 28 दिसम्बर के बीच भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात के न्यूनतम तापमान में उछाल आने की प्रबल संभावना है।

यूपी के इन जिलों में आज कोहरे-बादल और बारिश का अलर्ट

  • आज सोमवार को बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज , सिद्धार्थनगर , गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर और शामली ,मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • सोमवार को अलीगढ़,मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी और इटावा में बारिश हो सकती है।
  • मंगलवार को इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट में एक या दो जगहों पर बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
  • सोमवार को नोएडा-गाजियाबाद में भी आसमान में बादल बारिश के आसार जताए गए हैं। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है।  लखनऊ में सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

UP Weather : इस हफ्ते बादल-बारिश, अगले हफ्ते से ठंड़-शीतलहर

  • 24 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ने और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान सुबह और रात के समय कोहरा छाने के आसार है।
  • 25 दिसंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।
  • 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट है।
  • 27 दिसम्बर के आसपास सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 दिसम्बर को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
  • 29-30 दिसंबर से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews