UP Weather: नए वेदर सिस्टम का दिखेगा असर, 3 दिन बादल बारिश और तेज हवा का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

आज सोमवार को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ने वाला है, जिसकी वजह से 27, 28 फरवरी व 1 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
mp Weather Update

UP Weather Update : आज सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। हालांकि इस दौरान दोनों हिस्सों में हल्के से छिछला कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

24 फरवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से 27 फरवरी से 1 मार्च तक बादल बारिश और तेज हवा की स्थिति बनेगी।बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, इसके बाद न्यूनतम तापमान में उछाल आना शुरू हो जाएगा।

1 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 25 और 26 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर देर रात और तड़के सुबह के समय छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
  • 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।
  • 28 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार  हैं। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
  • 1 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। छिछला कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

फरवरी अंत में इन जिलों में होगी बारिश

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, बरेली, बदायूं, रामपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और संभल जनपद समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews