UP Weather : 2 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, बादल-बारिश और ओले की चेतावनी, आज 40 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

मौसम विभाग ने 25 और 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वही 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरम-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
Weather Update

UP Weather Update Today :उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27-28 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।29-30 दिसंबर से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा।

आज बुधवार को यूपी के 35 से 40 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।  पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 दिसम्बर को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में कोहरे का अलर्ट।

27-28 दिसंबर को बारिश-ओले की चेतावनी

  • मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा और फिरोजाबाद में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, सँभल, बदायूं, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है
  • मुराबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर शहर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews