UP Weather : आज 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, बादलों की आवाजाही, 4 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़े IMD का अपडेट

28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पश्चिमी व पूर्वी में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।
up weather

UP Weather Forecast :आज रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। फिलहाल 4 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 28 से 30 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना है। 1 से 4 अक्टूबर तक भी पूर्वी व पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावना है ।इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इधर, कानपुर, लखनऊ ,प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से 3 से 4 अक्टूबर तक मानसून की वापसी संभव है।

आज कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • झांसी, जालौन,महोबा,हमीरपुर,जालौन,बांदा और चित्रकूट में आकाशीय बिजली व हल्की बारिश ।
  • आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा, फर्रुखाबाद, हरदोई, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलरामपुर में बादल छाए ।
  • अयोध्या, रायबरेली, नोएडा, गाजियाबाद, अमेठी,कानपुर और बाराबंकी में भी धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास होगा।
  • रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।30 सितंबर को बारिश की संभावना है।2 दिन बाद पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है।

4 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 30-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 1-10-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 2-10-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 3-10-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 4-10-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 2 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews