UP Weather : आज 35 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवा-वज्रपात, बादलों की आवाजाही, जानें IMD नया अपडेट

आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश, बिजली और तेज आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
UP Weather Update

UP Weather Forecast :चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच जून तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, इसके बाद 6 जून से मौसम शुष्क होने लगेगा और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।आज मंगलवार को 40 से 45 जिलों में मौसम बदला रहेगा।

इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने , हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया हैं।अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में अचानक 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।इसके बाद शुक्रवार से 4-6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी । इस दौरान अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, कानपुर देहात , कानपुर नगर ,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में बादल बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

क्या कहता है यूपी मौसम विभाग

  • अरब सागर से क्षेत्र में नमी के प्रवाह में वृद्धि तथा इसके पश्चिमी विक्षोभ के साथ समागम के कारण आने वाले दिनों में यूपी में तडित झंझावत के साथ वर्षा का एक और दौर संभावित है, जिसके 3 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुँचने एवं 4 जून तक जारी रहने की संभावना है, जिसमें 3 जून को अधिकतम गतिविधि होने की उम्मीद है।
  • इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे या अधिक गति से तेज़ झोंकेदार हवाओं के एवं मेघगर्जन के साथ बारिश जैसी गंभीर मौसम की परिस्थितियाँ बनने की संभावना है।
  • लखनऊ ने 2 और 3 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज वेदर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश केवल 3 जून को ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत आता है। शेष अवधि येलो अलर्ट के अंतर्गत रहेगी, जो निरंतर सतर्कता को दर्शाता है।

कब हो सकती है यूपी में मानसून की दस्तक

केरल समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तर प्रदेश में अगले 10-15 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 13 से 15 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।इस बार प्रदेश में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews