UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाएं दिखाएगी अपना असर, 48 घंटे के बाद फिर बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम का अंदाज बदला हुआ नजर आएगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 48 घंटे के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी शुरू होते ही लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। अभी तो शुरुआत हुई है लेकिन लोग हाय गर्मी करने लगे हैं। हालांकि, अब बदलते हुए मौसम के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक के तीन अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी, जिससे गर्मी कम होगी।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मथुरा, हाथरस, कानपुर देहात और एटा समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवाओं के चलने का सिलसिला भी इस दौरान देखने को मिलने वाला है। हालांकि, बारिश की वजह से गर्मी से मिलने वाली है राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। 48 घंटे में फिर मौसम बदलेगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी।

यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ेगी। वहीं कुछ स्थानों पर तेज झोंकेदार हवा चलने और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। बादलों की गरज चमक दोनों ही इलाकों में देखने को मिलने वाली है।

यहां होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, कानपुर, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजेंगे और बिजली की चमक भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा सोनभद्र, आगरा, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने वाली है।

फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये असर 48 घंटे के बाद एक बार फिर खत्म होगा और गर्मी वापस बढ़ जाएगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इसके बाद मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलने वाला है। 4 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को भी मौसम की स्थिति ठीक बनी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews