UP Weather :आज 40 जिलों में बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, गिर सकते हैं ओले, 6 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

UP WEATHER UPDATE: बुधवार को 30 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई और कई जगहों पर ओले भी गिरे। फिलहाल लू से रहेगी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने नम पुरवा हवाओं के कारण 6 मई तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल-बारिश और झोंकेदार हवा की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को 40 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

बीते दिन बुधवार (29 अप्रैल 2026) को 30 जिलों में बारिश हुई। इनमें गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी दर्ज की गई। वाराणसी, गाजीपुर, भदोही में ओले गिरे। बलिया से सटे माल्देपुर गंगा नदी पर बना 1 किमी लंबा पीपा पुल टूटने से 5 लोग फंस गए, हालांकि स्टीमर व नाविकों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया। चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र , मऊ और जौनपुर में आंधी से कई जगह पेड़ और डालियां गिर गई। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने और तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली में दीवार और पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (30 अप्रैल 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-2 मई को छोड़कर 3 से 6 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 6 मई बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

गुरुवार को इन जिलों में अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का असर रहेगा।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews