मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तोपश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी। का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल एक हफ्ते तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
सोमवार (4 मई 2026) को गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, लखनऊ, उन्नाव समेत 22 जिलों में बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सबसे ज्यादा बांदा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (5 मई 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8-9 मई को छोड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 11 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 11 मई बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट
- प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बस्ती , मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, ललितपुर, बांदा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संभल, बदायूं, जालौन अयोध्या, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर , चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सोनभद्र, रामपुर, बरेली और मुरादाबाद में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं।
- नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, इटावा, जालौन और झांसी में भी मेघ गर्जन के साथ आंधी और बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather Forecast Report







