Hindi News

UP Weather : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, और गिरेगा पारा, कोहरे का भी अलर्ट, जानें 10 दिसंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
UP Weather : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, और गिरेगा पारा, कोहरे का भी अलर्ट, जानें 10 दिसंबर तक कैसा रहेगा यूपी का  मौसम

UP Weather Forecast : आज गुरूवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। 10 दिसंबर तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान कहीं भी शीतलहर, बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश के कई जिलों में औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर और हल्के से मध्यम और कहीं कहीं तेज कोहरा छाने के आसार है।

आज गुरुवार को कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, महराजगंज, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।जिलों में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
  • पछुआ हवाओं के कारण फिलहाल घने कोहरे की संभावना कम है, लेकिन पारे में गिरावट जारी है। अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात के पारे में 2 से 4 डिसे तक गिरावट देखने को मिल सकती है। 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी। लखनऊ में कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 22 से 24 और न्यूनतम तापमान करीब 10 से 12 डिसे के बीच रहने की संभावना है।

जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  1. 4-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  2. 5-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  3. 6-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  4. 7-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  5. 8-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  6. 9-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  7. 10-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast till 10 December

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews