UP Weather : 3 दिन बाद फिर बादल बारिश के आसार, लू चलने की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट पूर्वानुमान

आज दुर्गा अष्टमी के मौके पर पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है। अगले हफ्ते बादल बारिश की संभावना भी जताई गई है।
mp Weather

UP Weather Update : सोमवार तक प्रदेश का मौसम शुष्क व साफ रहेगा लेकिन मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल 2-3 दिन अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

अगले हफ्ते में पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इसके असर से 2 डिग्री तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आज शनिवार को पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है।

10 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 5 से 7 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है।6-7 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है।
  • पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के टकराने के कारण 8 तारीख को पूर्वी यूपी में तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती है।
  • मंगलवार को पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वज्रपात की आशंका है।
  • 8 और 9 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • 9 और 10 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं।

UP Weekly Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews