UP Weather: गोरखपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 शहरों में रिमझिम, 3-4 अगस्त से तेज होगा मानसून

UP Weather Today: रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है, लेकिन पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Weather Update

उत्तर प्रदेश में रविवार को 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। है। वहीं 50 शहरों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 1 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में 262.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि 365.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

लखनऊ मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 3-4 अगस्त से एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां में तेजी देखने को मिलेगी, जिसके असर से प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। फिलहाल 2-3 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन 3 से 7 अगस्त के बीच प्रदेश में तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 8-9 अगस्त से फिर बारिश की चाल धीमी पड़ सकती है।

रविवार को कहां कैसा रहेगा यूपी में मौसम

  • भारी बारिश: बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया का अलर्ट जारी किया गया है।
  • हल्की बारिश: बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र हो सकती है।इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,
    प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि करने, खुले खेतों में काम ना करने और फसल व उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। वहीं आमजन को पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर , जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से और तेज बारिश में अनावश्यक यात्रा न करने की बात कही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews