UP Weather : 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, आंधी-ओलावृष्टि के भी आसार, IMD का अलर्ट जारी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पूर्वी यूपी में बारिश तो पश्चिमी और मध्य यूपी में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update

उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में शुक्रवार-शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज  20 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा।  27 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके असर से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी. रिकॉर्ड हुई।

20-21 मार्च को बारिश का दौर चलेगा

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (20 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20-21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। हवा की गति 40 से 50 किमी से 50 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 22 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मार्च अंत में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होने लगेगा।

आज इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा संभल बदायूं जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि।
  • बांदा, चित्रकूट कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्त्रीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेत्ती, अमेठी, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, जातीन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन, बारिश और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी। हवा की गति 50-60 किमी  प्रति घंटा।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews